Sunday, May 31, 2026
Home Slider सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट कैरियर में कभी नहीं किया शराब का एड, वजह जीत लेगी आपका दिल

सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट कैरियर में कभी नहीं किया शराब का एड, वजह जीत लेगी आपका दिल

by Khel Dhaba
0 comment

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट कैरियर में कभी भी शराब का प्रोमोशन नहीं किया। न केवल शराब बल्कि किसी भी तंबाकु उत्पास का उन्होंने प्रचार नहीं किया। इसकी वजह दिल छू लेने वाली है जिसे जानकार आप का भी दिल खुश हो जायेगा। इस बात का खुलासा खुद सचिन तेंदुलकर ने एक टीवी चैनल को दिये गए साक्षात्कार में कही है।

सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने अपने पिता से वादा किया था कि मैं कभी तंबाकू उत्पादों या अल्कोहल का विज्ञापन नहीं करूंगा। सचिन ने कहा, ‘मेरे पिता ने मुझे बताया कि मैं एक रोल मॉडल हूं और बहुत सारे लोग आप का अनुसरण करेंगे। यही कारण है कि मैंने कभी तंबाकू उत्पादों या अल्कोहल का समर्थन नहीं किया।

मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि 1990 के दशक में मेरे बल्ले पर कोई स्टिकर नहीं था। मेरे पास कोई कांट्रेक्ट नहीं था। टीम का हर कोई विल्स और फोर स्क्वॉयर का प्रमोशन कर रहे थे, लेकिन फिर भी मैंने अपने पिता को दिए हुए वादे को नहीं तोड़ा। मैंने इन ब्रांड्स का समर्थन नहीं किया।

सचिन ने कहा कि मुझे उनके ब्रांड के स्टिकर को बल्ले पर लगाकर प्रोमोशन करने के कई प्रस्ताव मिले, लेकिन मैं उन सभी का समर्थन नहीं करना चाहता था। मैं इन दोनों चीजों (सिगरेट और शराब ब्रांड्स) से दूर रहा और कभी अपने पिता से किया हुआ वादा नहीं तोड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.