पटना। पटना ही नहीं बिहार खेल जगत के लिए बुधवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई। पूर्व क्रिकेटर व खेल प्रशासक आरके वर्मा उर्फ निप्पू हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरा खेल जगत शोकाकुल हो गया।
आरके वर्मा पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था पर वे कोरोना को मात नहीं दे पाये।
स्व. आरके वर्मा बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में अवर सचिव पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत कमला नेहरू क्रिकेट क्लब की ओर से की थी। वे बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव थे। वे पटना जिला क्रिकेट संघ से भी जुड़े हुए थे। इन सबों से अलग वे अत्यंत मिलनसार,बड़े दिल के इंसान,सब को सम्मान देने वाले व्यक्ति थे।
उनके आकस्मिक निधन से पूरा बिहार खेल जगत शोकाकुल है। खेलढाबा.कॉम परिवार से ईश्वर से कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।