Monday, March 16, 2026
Home Slider जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ की शादी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ की शादी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

by Khel Dhaba
0 comment

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह  ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गए हैं। इस शादी कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ करीबी दोस्त और चुनिंदा रिश्तेदार ही हिस्सा ले पाए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने अपने शादी की जानकारी खुद अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम में पोस्ट करके दी है। इस नए जोड़े ने गुरुद्वारे में पंजाबी रीती-रिवाजों के साथ शादी की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg

संजना गणेशन का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 6 मई 1991 को हुआ था। वह बिशप स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद सिम्बिओसिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक किया। उनके पिता गणेशन रामास्वामी एक मैनेजमेंट गुरु और लेखक हैं। मां डॉ. सुषमा गणेशन एक एडवोकेट और फिटनेस कोच हैं। छोटी बहन डेंटिस्ट है।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

अब वह एक स्पोर्ट्स एंकर है और स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम कर रही है। साथ ही, संजना गणेशन आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर हैं। इसके अलावा संजना गणेशन एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से टीवी पर डेब्यू भी कर चुकी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights