Wednesday, March 18, 2026
Home Slider इंदौर : कंवलजीत खूनजा गोल्डी अंडर-18 क्रिकेट में सचिन व गर्व चमके

इंदौर : कंवलजीत खूनजा गोल्डी अंडर-18 क्रिकेट में सचिन व गर्व चमके

by Khel Dhaba
0 comment

इंदौर। आईडीसीए के तत्वावधान में इंदौर कोल्ट्स द्वारा आयोजित कंवलजीत खनूजा गोल्डी स्मृति  अंडर-18 प्रतियोगिता के अंतर्गत आज जीएसीसी मैदान पर भास्कर एकेडमी एवं एकेसीए के मध्य खेले गये मैच में एकेसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरो में 8 विकेट पर 290 रन बनाये। आयम वर्मा ने 86, अमन जोशी ने 70 व निकुंज जैन ने 54 रन बनाये। मोहित व कार्तिकेय ने 2-2 विकेट लिये।

जवाब में भास्कर एकेडमी की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 234 रन ही बना पाई और यह मैच 56 रनों से हार गई। सौरभ गुप्ता ने 105 रन एवं लवीन मंधानी ने 58 रन बनाये। माधव तिवारी ने 4 तथा विशल व अन्वेश ने 2-2 विकेट लिये।

 मैच के पूर्व स्पर्धा के शुभारंभ श्रीमती रानी खनूजा एवं परमजीत खनूजा के मुख्य आतित्थ में संपन्न हुआ। स्वागत राजेष कनोजिया, सुधीर रसाल व आकाष राठौर ने किया । कार्यक्रम का संचालन अमरदीपसिंह पठानिया ने एवं आभार अल्पेष शाह ने माना ।

आरबीसीएफ की जीत कें सचिन व गर्व चमके
इसी स्पर्धा के अंतर्गत एक अन्य मैच आरबीसीएफ एवं राउ क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमें आरबीसीएफ ने पहले बललेबाजी करते हुए 50 ओवरो में 5 विकेट पर 312 रन बनाये । सचिन पिपाडा ने शानदार 109 रन युवराज ने 58 रन व राहुल महतो ने 59 रन बनाये। जवाब में राउ क्लब 21 ओवरो में मात्र 47 रनों पर सिमट गई और यह मैच 265 रनों से हार गई। गर्व सालिगराग ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट एवं रोमन राणा ने 2 विकेट लिये।

एनडीपीएस जीता

इसी स्पर्धा के अंतर्गत एक अन्य मैच एनडीपीएस एवं राईजिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें राईजिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरो में 129 रन बनाये रजत कुषवाह ने 37 रन बनाये । क्रिष्णा मिश्रा ने 3 व मलय व सोहम ने 2-2 विकेट लिये। जवाब में एनडीपीएस ने 26 ओवरो में 4 विकेट पर 130 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। साहित तारवानी ने 34 व मलय जोषी ने 24 रन बनाये । तन्मय गुप्ता ने 2 विकेट लिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights