Wednesday, March 18, 2026
Home Slider फुटबॉल : मैड्रिड ने एटलेटिको को दी इस सत्र में पहली हार

फुटबॉल : मैड्रिड ने एटलेटिको को दी इस सत्र में पहली हार

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग फुटबॉल मुकाबले में शहर के प्रतिद्वंद्वी एटलेटिको मैड्रिड को 2-0 से हरा दिया। यह एटलेटिको मैड्रिड की 10 महीने में टूर्नामेंट में पहली हार है। इस नतीजे से शीर्ष स्थान के लिये दौड़ दिलचस्प हो गयी है।

कासेमिरो ने शनिवार को कोच जिनेदिन जिदान की टीम के लिये 15वें मिनट में गोल कर खाता खोला। इसके बाद जान ओबलाक 63वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से रीयाल मैड्रिड की टीम 2-0 से आगे हो गयी।

इस जीत से रियाल मैड्रिड (23) शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (26) से महज तीन अंक नीचे तीसरे स्थान पर है। एटलेटिको को अभी एक मैच खेलना बाकी है जिसमें हार दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल सोसिडाड को ऊपर बढ़ने का मौका दे देगी।

एटलेटिको को एक फरवरी को मैड्रिड से हार मिली थी जिसके बाद से उसे लगातार 26 लीग मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा। अन्य मुकाबलों में सेविला ने गेटाफे को 1-0 से हराया। इसमें गेटाफे के डिफेंडर जाबिएर एटेजेटा आत्मघाती गोल कर बैठे। वालेंसिया और एथलेटिक बिलबाओ के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights