Tuesday, June 16, 2026
Home Slider आईएसएल के लिए पूरी तरह तैयार छेत्री ने कहा, बायो-बबल में रहना आसान नहीं

आईएसएल के लिए पूरी तरह तैयार छेत्री ने कहा, बायो-बबल में रहना आसान नहीं

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र में अपनी टीम बेंगलुरु एफसी को एक और सफलता दिलाने के लिए तैयार भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि बायो-बबल (जैव सुरक्षित) में रहना आसान नहीं है लेकिन इसके लिए हर जरूरी चीज कर रहे है।

छेत्री की टीम पिछले तीन सप्ताह से गोवा में पृथकवास पर है जहां वह हर दिन दोहरे अभ्यास सत्रों में भाग लेने के अलावा किताबें पढ़ रहे है और प्रसिद्ध प्रसारक और इतिहासकार सर डेविड एटनबरो की ‘ए लाइफ ऑन अ प्लेनेट’ को देख रहे है।

छेत्री ने ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘ बायो-बबल के अंदर यह हमारा तीसरा सप्ताह है और मुझे यह स्वीकार करना होगा कि यह आसान नहीं है, लेकिन यह जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, हम दिन में दो बार अभ्यास करने के साथ ही पूरी कोशिश कर रहे हैं कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जितना संभव हो सके एक टीम के रूप में उतने फिट हो।

देश की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग के सातवें सत्र का आगाज 20 नवंबर को एटीके मोहन बागान और केरल ब्लास्टर्स के मैच से होगा। कोविड-19 के कारण इसका आयोजन बायो-बबल में होगा, जिसके सभी मैचों को गोवा के तीन स्थलों पर खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.