Monday, June 8, 2026
Home Slider राष्ट्रीय टेटे अभ्यास शिविर 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक सोनीपत में: साई

राष्ट्रीय टेटे अभ्यास शिविर 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक सोनीपत में: साई

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को कहा कि टेबुल टेनिस का राष्ट्रीय प्रशिक्षण (अभ्यास) शिविर सोनीपत में 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक विजेता शरत कमल के साथ 10 अन्य खिलाड़ी भाग लेंगे।

साई ने इस शिविर के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं, जो इस साल मार्च में कोविड-19 प्रकोप के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद इस खेल का पहला राष्ट्रीय शिविर होगा।

साई से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय खेल प्राधिकरण ने टेबुल टेनिस के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर को मंजूरी दे दी है, जो 28 अक्टूबर को शुरू होगा और आठ दिसंबर तक चलेगा।

बयान के मुताबिक,  शिविर में 11 खिलाड़ियों (पांच पुरूष और छह महिला) के अलावा चार सहयोगी सदस्य भी भाग लेंगे। इसका संचालन भारतीय टेबल टेनिस महासंघ, सोनीपत स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.