Thursday, June 11, 2026
Home Slider नीदरलैंड के साइकिलिस्ट जैकबसन पोलैंड में दुर्घटना के बाद कोमा में

नीदरलैंड के साइकिलिस्ट जैकबसन पोलैंड में दुर्घटना के बाद कोमा में

by Khel Dhaba
0 comment

वारसा (पोलैंड)। नीदरलैंड के साइकिलिस्ट फाबियो जैकबसन दक्षिण पोलैंड में टूर डि पोलोन रेस के अंतिम चरण में दुर्घटना में सिर में चोट लगने के कारण कोमा में हैं। आयोजकों ने यह जानकारी दी।
बुधवार को प्रतियोगिता के शुरुआती चरण को जीतने की कोशिशों में जुटे जैकबसन नीदरलैंड के साथी साइकिलिस्ट डाइलन ग्रोएनेवेगेन से टकराने के बाद बैरियर से टकरा गए।
टूर डि पोलोन के प्रेस अधिकारी के अनुसार डेसेयुनिक क्विक स्टेप टीम की ओर से प्रतिस्पर्धा पेश करने वाले जैकबसन को गंभीर हालत में विमान में अस्पताल ले जाया गया और वह कोमा में हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.