Saturday, March 14, 2026
Home Slider वियतनाम में दर्शकों के साथ शुरू हुई घरेलू फुटबॉल लीग

वियतनाम में दर्शकों के साथ शुरू हुई घरेलू फुटबॉल लीग

by Khel Dhaba
0 comment

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम)। वियतनाम में कोविड-19 महामारी के कारण बंद हुआ शीर्ष घरेलू फुटबॉल सत्र स्टेडियम में दर्शकों के साथ शुक्रवार को फिर से शुरू हो गया।
वी-लीग के पहले मुकबाले में हो ची मिन्ह सिटी को हाइ पोंग ने गोल-रहित ड्रा पर रोक दिया। इस दौरान स्टेडियम में 1000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे।
चीन के साथ सीमा साझा करने के बाद भी वियतनाम इस महामारी से निपटने में सफल रहा जहां कोरोना वायरस संक्रमण के सिर्फ 328 मामले सामने आये। वहां इस महामारी से किसी का निधन नहीं हुआ।
स्टेडियम में क्षमता से आधी संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति थी लेकिन मास्क लगना जरूरी नही था। स्टेडियम आने वाले दर्शकों का तापमान मापा गया।
हो ची मिन्ह के कोच जुंग हाइ-सुंग ने कहा, जाहिर है कि हम प्रशंसकों के सामने खेलने से खुश हैं क्योंकि यह फुटबॉल को खास बनाता है। हम लीग के दोबारा शुरू होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

शुरुआती दिन लीग के तीन मुकाबले खेले गये। द कोंग और नाम दिन्ह के मैच के लिए 3000 से ज्यादा दर्शकों स्टेडियम में थे जबकि साइ गोन एफसी और बिन्ह डुओंग के मैच में 800 दर्शक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights