पटना। पकड़ी दयाल (मोतिहारी) में आगामी तीन से पांच जनवरी तक आयोजित होने वाली 19वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए पटना टीम की घोषणा दो दिवसीय ट्रायल की समाप्ति के उपरांत चयनकर्ताओं की अनुशंसा पर पटना जिला कबड्डी संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने कर दी।
उन्होंने कहा कि पकड़ी दयाल में सिर्फ बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। बालिका वर्ग की जनवरी माह में ही बाद में आयोजित होगी। बालिका टीम की घोषणा और आयोजन तिथि बाद में निर्धारित की जायेगी।
बिहार राज्य कबड्डद्दी संघ के सचिव कुमार विजय ने इस मौके पर कहा कि इस बार ट्रायल में अत्यधिक खिलाड़ी आये थे। इसलिए अगले वर्ष से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर टीम का चयन किया जायेगा। इस कड़ाके की ठंड में ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों एवं चयनकर्ताओं को उन्होंने नये वर्ष की अग्रिम बधाई दी।
जिला कबड्डद्दी संघ के सचिव राजीव कुमार सिह के अनुसार टीम इस प्रकार है-बालक : राज कुमार, आकाश कुमार, रुपेश, विकास पांडेय, रोहित, रामाकांत, आदित्य, मोहित, अमिकर दयाल, मिथिलेश, अंकित राज और कन्हैया कुमार सिन्हा।