Friday, March 6, 2026
Home Slider हैप्पी हाईस्कूल सबुज तिवारी क्रिकेट के सेमीफाइनल में

हैप्पी हाईस्कूल सबुज तिवारी क्रिकेट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में शनिवार को खेले गए सबुज तिवारी मेमोरियल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टरफाइनल में हैप्पी हाईस्कूल ने सीएबी रेड को एक रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सीएबी रेड ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हैप्पी हाईस्कूल की पूरी टीम पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। आयुष प्रकाश ने चार चौका के सहारे 26 रन बनाये। श्रीमान् अतिरिक्त ने 37 रन का योगदान किया।

इसके जवाब में बैटिंग करने उतरे सीएबी के बल्लेबाजों ने अनुभव की कमी से मैच गंवा दिया। एक समय स्कोर दो विकेट पर 69 रन था, लेकिन मध्य क्रम और पुछल्ले बल्लेबाजों ने आया राम-गया राम की तर्ज पर विकेट गंवाते गए।

नतीजा हुआ कि पूरी टीम 20.4 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। सूरज ने 6 चौका के सहारे 31 रन बनाये। यह मैच हैप्पी हाईस्कूल ने 1 रन से जीत लिया। विजेता टीम के गेंदबाज अंतरिक्ष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच अजीत कुमार और आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
हैप्पी हाईस्कूल : 21 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट आयुष प्रकाश 26 रन, अतिरिक्त 37 रन, रवि 3/17, प्रणय 2/11, गौतम 1/11, रन आउट-4
सीएबी रेड- 20.4 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट सूरज 31 रन, अतिरिक्त 28 रन, अंतरिक्ष 5/13, अभिषेक 3/29, आशीष 1/10, आयुष 1/10।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights