Sunday, March 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, अभिनव को कमान

पटना जिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, अभिनव को कमान

पाटलिपुत्र जोन में खेलेगी पटना की टीम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च होने वाले बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा अभिनव सिंह की कप्तानी में कर दी गई है। पटना की टीम गत वर्ष बेगूसराय के साथ संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था। चयनित खिलाड़ियों को 10 मार्च को को सुबह 7:30 बजे याशवन क्रिकेट ग्राउंड, विक्रम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चयन समिति के संयोजक धनंजय सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर दी।

टीम इस प्रकार है-अभिनव सिंह (कप्तान), विकास कृष्णा, यश प्रताप, अनिमेष कुमार, यशश्वी शुक्ला, हर्षवर्धन, सिमुख कुमार, सत्यम कुमार, उत्कर्ष कुमार, रौशन कुमार, अक्षत मिश्रा, अमित गुंजन, अगस्त्य, ऋषभ राज, आकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ भारद्वाज, आदित्य शिवम,अमृतांशु राज, आर्यमन और प्रकाश कुमार हैं।

पटना जिला पाटलिपुत्र जोन में खेल रही है। पाटलिपुत्र जोन में अरवल, जहानाबाद और वैशाली की टीम है।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

10 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम पटना
11 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम अरवल
12 मार्च 2026: वैशाली बनाम अरवल
13 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम वैशाली
14 मार्च 2026: पटना बनाम अरवल
15 मार्च 2026: पटना बनाम वैशाली

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights