Friday, June 20, 2025
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 Volleyball : बालिका वर्ग में हारी बिहार की टीम

Khelo India Youth Games 2025 Volleyball : बालिका वर्ग में हारी बिहार की टीम

बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु जीत, झारखंड हारा, बालक वर्ग में उत्तराखंड जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पहले दिन वॉलीबॉल, जूडो, आर्चरी, कबड्डी और मलखंब की स्पर्धाएं शुरू होंगी। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में वॉलीबॉल की स्पर्धा हुई जिसमें बालिका वर्ग के मुकाबले में बिहार को हार का सामना करना पड़ा।

 

बालिका वर्ग के पूल ए में खेल रही बिहार टीम को बंगाल ने सीधे सेटों में 3-0 से पराजित किया। पश्चिम बंगाल ने बिहार को 25-9, 25-7, 25-9 से हराया। इस मैच का बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।

 

बालिका वर्ग के एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने झारखंड को 25-13, 25-11, 27-7 से पराजित किया। बालक वर्ग के ग्रुप ए के मुकबले में जम्मू कश्मीर ने उत्तराखंड को टक्कर दी। उत्तराखंड ने जम्मू कश्मीर को 3-2 से पराजित किया। उत्तराखंड ने जम्मू कश्मीर को 25-18, 20-25, 25-16, 25-27, 15-9 से हराया।

 

बालक वर्ग के पूल बी में पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को 3-2 (27-25, 25-19,19-25,18-16) से हराया।

 

बालिका वर्ग के पूल बी के मुकाबले में गुजरात ने केरल को 3-1 (25-12, 18-25,25-18,25-19) से पराजित किया। इसी वर्ग में राजस्थान ने असम को 3-0 (25-15, 25-13,25-18) से पराजित किया।

 

इधर ऐतिहासिक अंग प्रदेश भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह पहली बार है जब भागलपुर जैसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से समृद्ध नगर को इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

 

रविवार की सुबह जैसे ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदयकांत ने पारंपरिक ढंग से तीर चलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, मैदान में तीर निशाने पर लगने शुरू हो गए। तीरंदाजी स्पर्धा में भाग ले रहे खिलाड़ी लक्ष्य भेदने में जुट गए। 18 राज्यों से आए 61 युवा तीरंदाजों के बीच कौशल और धैर्य का रोमांचक संग्राम शुरू हो गया है।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights