भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 17 जून तक छत्तीसगढ़ के विलासपुर शहर के आयोजित 19वी राष्ट्रीय युथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड, रांची के पार्थ सिंह ने 100 मीटर में 10.68 सेकेंड समय लेते हुए गुरविंदर सिंह द्वारा 2017 में 10.74 सेकंड के बनाए गए रिकॉर्ड को भंग करते हुए नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं इस स्पर्धा का रजत बिहार के प्रिंस कुमार एवम कांस्य पदक महाराष्ट्र के आदि पूजारेय ने जीता।
बालिका जेवलिन थ्रो में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने 41.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की नवनीत कौर एवं रजत राजस्थान की नीलम चौधरी ने जीता। रांची साई के प्रशिक्षु साकेत मिंज अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाबजूद पदक से चूके एवं 48.23 से. के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं जे.एस.एस.पी.एस के प्रशिक्षु मो सरवर 1000 मीटर में 2:29.91 से.के साथ पांचवे स्थान पर रहे।
इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी.सिंह, सचिव एस.के.पांडेय, संघ के पदाधिकारी आलोक मिश्रा,आशीष झा,सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह,बरूण कुमार,किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, आनंद मेंजेज,रविंद्र मुर्मू,बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, साई कोच कोच बिनोद सिंह, योगेश यादव, अरविंद कुमार,प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा, अनवर हुसैन,सिकंदर महतो, सरोज कुमार,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह, मुकुल टोप्पो,शशांक भूषण सिंह,राम प्रसाद, शिव रमन, टीम कोच आशु भाटिया,टीम मैनेजर नरेश कुजूर समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने विजेता एथलीट को बधाई दी।
