Sunday, June 8, 2025
Home बिहार हॉकी : FIH Pro League Men में ग्रेट ब्रिटेन से हारा भारत

हॉकी : FIH Pro League Men में ग्रेट ब्रिटेन से हारा भारत

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन, दो जून (भाषा) प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के अपने दूसरे मैच में मेजबान ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

एक दिन पहले हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया था लेकिन रविवार को मेहमान टीम मैच में अधिकतर समय पिछड़ती रही।

ग्रेट ब्रिटेन के लिए बंडुराक निकोलस ने दो (दूसरे और 11वें मिनट में) मैदानी गोल दागे। मेजबान टीम के लिए कैलनन विल (47वें मिनट) ने भी एक गोल किया।

भारत के लिए एकमात्र गोल अभिषेक ने 35वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया।

भारत को आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनमें से किसी को गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

ग्रेट ब्रिटेन को भी पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले और मेजबान टीम भी इनमें से किसी पर गोल नहीं कर सकी।

भारत एफआईएच तालिका में ग्रेट ब्रिटेन से एक स्थान आगे तीसरे स्थान पर है।

भारत यहां अपने अगले मैच में आठ जून को जर्मनी से भिड़ेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights