Friday, June 20, 2025
Home Slider 52nd Senior Men’s Handball में बिहार का विजय क्रम जारी

52nd Senior Men’s Handball में बिहार का विजय क्रम जारी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 2 अप्रैल। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार हैंडबॉल संघ एवं बेगूसराय जिला हैंडबॉल द्वारा आयोजित 52वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार ने अपने पूल में महाराष्ट्र को 33 -15 जबकि चंडीगढ़ को 29 -24 गोल के अंतर से पराजित कर अपना विजय अभियान जारी रख प्री क्वार्टर में जगह बनाया।

 

मंगलवार के देर शाम बिहार प्री क्वार्टर जम्मू कश्मीर से खेलेगा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बरौनी के विधायक रामरतन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन का जायजा लिया।

 

 

बेगूसराय के उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सूबे के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा के साथ किया। मौके पर एचएफआई टेक्निकल कमिटी के चेयरमैन शर्मा जी , बिहार हैंडबॉल के अध्यक्ष पंकज कुमार , महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह , आलोक कुमार , उपाध्यक्ष गोपाल जी , आयोजन अध्यक्ष डा धीरज शांडिल्य , बेगुसराय हैंडबॉल सचिव मुखिया महंत प्रणव भारती , सुनील कुमार सौरव सिप्पी , प्रशांत कुमार , सुमित कुमार , डा बलवंत , संजीव सिंह सहित अन्य थे।

 

प्रतियोगिता के तीसरे दिन जहा बिहार टीम ने अपने खेल कौशल से विपक्षी टीम पर लगातार विजय अभियान जारी रख पूल विनर हो अगले चक्र में प्रवेश किया वही दिल्ली , हरियाणा , मध्यप्रदेश , झारखंड , गुजरात सहित अन्य टीम ने भी अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। बिहार हैंडबॉल संघ के साथ आयोजन समिति के सदस्य बेहतर आयोजन को लेकर लगे हुए है। दूधिया फ्लड लाइट की रोशनी में देर रात तक मैच का आनंद बेगुसराय के हजारों दर्शक ले रहे है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights