Monday, May 25, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य खेलो इंडिया नार्थ जोन Women’s Wushu League देहरादून में प्रारंभ

खेलो इंडिया नार्थ जोन Women’s Wushu League देहरादून में प्रारंभ

by Khel Dhaba
0 comment

देहरादून, 27 दिसंबर। बुधवार को खेलो इंडिया के दूसरे सत्र को देहरादून में प्रारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन का उद्घाटन विधायक कैंट ,देहरादून श्रीमती सविता कपुर और श्री अमित कुमार सिन्हा (आईपीएस), प्रमुख खेल सचिव -युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर 2023 तक चलेगी। महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आयोजित इस विशेष प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन से 8 राज्यों की टीमों के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला खेल अधिकारी देहरादून और स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के अधिकारी भी मौज़ूद थे।

इस प्रतियोगिता को सम्पन कराने के लिए अलग अलग राज्यों से अंतरराष्ट्रीय जज भी मौजूद थे।

सत्र 2023 के अवसान होते होते वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण ने भारत मे महिला खिलाडियों के बीच वुशु के विकास के लिए और उन्हें जागरूक करने के लिए अपनी कमर कस ली है।अभी अभी वुशू की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोशिबिना देवी को अर्जुन अवार्ड मिलने से उत्साहित वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने देहरादून में अपने इस सत्र के पहले जोनल खेलों इंडिया विमेन वुशु लीग को प्रारंभ किया।
इसके साथ साथ तीन अन्य ज़ोन वेस्ट ज़ोन(गोआ)नार्थ ईस्ट जॉन(कोकराझार)साउथ जोन(कोयम्बटूर) में भी तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के पर इसकी जानकारी देते हुए वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री जितेंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि पूरे भारत मे वुशु के विकास के लिए हम कृतसंकल्पित है और हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने आप को और हमारे प्रयासों को स्थापित किया है।उन्होंने बताया कि सभी चार ज़ोन की प्रतियोगिता के बाद सीनियर,जुनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस कड़ी में झारखंड दल गोआ में दिनाँक 27 से 31 जनवरी तक होनेवाली प्रतियोगिता में भाग लेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights