Saturday, March 14, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY के फाइनल में स्टेट टीम पर भारी पड़ी राजधानी की टीम

WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY के फाइनल में स्टेट टीम पर भारी पड़ी राजधानी की टीम

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में राज्य की टीम पर राजधानी की टीम भारी पड़ी। जी हां वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY का खिताब मुंबई ने जीत लिया है। फाइनल में मुंबई ने महाराष्ट्र को 8 विकेट से पराजित किया। विजयनगरम के Dr P.V.G. Raju ACA Sports Complex में खेले गए मैच में टॉस मुंबई ने जीता और महाराष्ट्र को बैटिंग का न्योता दिया।
महाराष्ट्र की टीम पहले बैटिंग करते हुए 33.3 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट हो गई। भाविका अहिरे ने 16, केएन मुल्ला ने 13, सम्रुद्धि डाले ने 29 रन बनाये।
मुंबई की ओर से हुरले गाला ने 23 रन देकर 4, अश्वनी निषाद ने 24 रन देकर 3,कशीश ने 4 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सनिका चाकले ने 43 और सलोनी कुशटे ने नाबाद 33 रन बनाये।
महाराष्ट्र की ओर से अदिति बाघमारे ने 21 रन देकर 1 और गायत्री सुरवसे ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights