Thursday, June 18, 2026
Home ASIAN GAMES Asian Games Women Cricket : 20-20 ओवर के मैच में 15 रन पर आउट हो गई एक टीम

Asian Games Women Cricket : 20-20 ओवर के मैच में 15 रन पर आउट हो गई एक टीम

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोऊ। एशियन गेम्स 2023 का रोमांच शुरू हो चुका है। हांगझोऊ में आयोजित इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में क्रिकेट भी शामिल है। टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे क्रिकेट मुकाबले में इंडोनेशिया और मंगोलिया की महिला टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में मंगोलिया की टीम का बुरा हाल हो गया और वह सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। हैरानी की बात यह है कि 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगोलिया की टीम के 7 बैटर शून्य पर आउट हुए। तीन ही ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपना खाता खोलने में सफल रहे। ऐसे में इंडोनेशिया की टीम ने इस मैच को 172 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

मंगोलिया की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग का फैसला किया था। इंडोनेशिया की टीम ने मंगोलिया की गेंदबाजों की जमकर धुनाई और 20 ओवर में 187 रन कूट दिए। टीम के लिए सबसे अधिक ली नुह देवी ने सबसे अधिक 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नि पुतु आयु नन्दा साकारिणी ने 31 गेंद में 35 रनों की दमदार पारी खेली।

गेंदबाजी में भी इंडोनेशिया की महिला टीम ने खूब कहर बरपाया। मुकाबले में सबसे अधिक एंड्रियानी ने 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नि पुतु आयु नन्दा साकारिणी और ली नूह देवी के खाते में दो-दो विकेट आया। इस तरह 20 ओवर के खेल में मंगोलिया की टीम ने सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। हालांकि मंगोलियाई टीम को समेटने में इंडोनेशिया को 10 ओवर लग गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.