Wednesday, March 11, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट दलीप ट्रॉफी : मध्य क्षेत्र से ड्रॉ खेलकर फाइनल में पहुंचा पश्चिम क्षेत्र

दलीप ट्रॉफी : मध्य क्षेत्र से ड्रॉ खेलकर फाइनल में पहुंचा पश्चिम क्षेत्र

by Khel Dhaba
0 comment

अलुर। गत चैंपियन पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में शनिवार को मध्य क्षेत्र के साथ ड्रॉ खेलकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहली पारी में 92 रन की बढ़त लेने वाले पश्चिम क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र के सामने 390 रन का लक्ष्य रखा। मध्य क्षेत्र ने आखिरी दिन का खेल खत्म होने से पहले चार विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाये, जिसके बाद मुकाबला ड्रॉ हो गया। पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पश्चिम क्षेत्र ने आखिरी दिन की शुरुआत 292/9 से की और 10वां विकेट गंवाने से पहले स्कोर में पांच रन जोड़े। मध्य क्षेत्र के लिये इतने कम समय में 390 रन तक पहुंचना असंभव के करीब था।

रिंकू सिंह ने मध्य क्षेत्र के लिये 30 गेंद पर तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 40 रन बनाये। युवराजसिंह डोडिया ने अर्ज़न नागवासवाला के हाथों कैचआउट करवाकर रिंकू की जुझारू पारी का अंत किया। ध्रुव जुरेल ने 52 गेंद पर 25 रन बनाये।
अमनदीप खरे 66 गेंद पर 27 रन बनाकर जबकि उपेंद्र यादव 26 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहली पारी में अर्द्धशतक जड़कर पश्चिम क्षेत्र को संकट से निकालने वाले अतीत सेठ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अतीत ने 129 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के की सहायता से 74 रन बनाये थे। पश्चिम क्षेत्र जब 65 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था तब अतीत के अर्द्धशतक ने उसे 220 रन तक पहुंचाया था।
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र 12 जुलाई से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आमने-सामने होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights