रांची, 23 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस सह राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभ अवसर पर हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और खेलकूद विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 26 अगस्त से 29 अगस्त तक रांची में छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 (महिला और पुरुष) आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 08 टीम एवं पुरुष वर्ग में 12 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को 25 अगस्त तक रांची में रिपोर्ट करना है और प्रतियोगिता की सभी मैच मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बालिका उच्च विद्यालय बरियातू रांची में आयोजित किए जायेंगे। प्रतियोगिता का प्रारंभ 26 अगस्त को किया जाएगा एवं समापन 29 अगस्त 2023 को किया जाएगा।
94
previous post