Friday, August 8, 2025
Home Slider 69वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी : हरियाणा बना चैंपियन, झारखंड को कांस्य

69वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी : हरियाणा बना चैंपियन, झारखंड को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

मेज़बान हरियाणा ने रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में संपन्न 69वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पिछले संस्करण के विजेता हिमाचल प्रदेश को 35-28 से हराकर नौ संस्करणों में अपना पहला ख़िताब जीता।

सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप के पिछले नौ संस्करणों में हरियाणा का यह पहला ख़िताब है इससे पहले हरियाणा की टीम पांच बार उपविजेता रही थी।

हरियाणा महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व प्रियंका ने किया, जिन्होंने नेपाल में 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

महेंद्रगढ़ में हिमाचल प्रदेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि झारखंड और राजस्थान ने कांस्य पदक जीता।

फ़ाइनल में दोनों टीमों के बीच करीबी मुक़ाबला देखने मिला,खेल के पहले हाफ की समाप्ति पर हिमाचल प्रदेश एक अंक से आगे था। हालांकि, हरियाणा ने दूसरे हाफ की शुरुआत में हिमाचल की टीम को ऑल-आउट किया और बढ़त हासिल कर ली। इसी बढ़त का फायदा उठाते हुए हरियाणा ने सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप के 69वें संस्करण को सात अंकों से जीत लिया।

सेमीफ़ाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को 34-33 से हराया जबकि हिमाचल प्रदेश ने झारखंड को 49-20 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

सीनियर कबड्डी नेशनल में झारखंड और ओडिशा के साथ हरियाणा ग्रुप सी में था। झारखंड के खिलाफ हरियाणा को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश करने के लिए हरियाणा की टीम ने ओडिशा को हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में जगह बनाई थी।

राउंड ऑफ़ 16 में हरियाणा ने तमिलनाडु को 46-17 से हराया और क्वार्टर-फ़ाइनल में भारतीय रेलवे को 38-23 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights