Wednesday, March 4, 2026
Home झारखंड Under-16 SAIF Women’s Football की भारतीय टीम में झारखंड की 5 प्लेयर

Under-16 SAIF Women’s Football की भारतीय टीम में झारखंड की 5 प्लेयर

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 25 फरवरी। 1 से 10 मार्च तक नेपाल में आयोजित होने वाली बालिका सैफ अंडर 16 भारतीय फुटबॉल 23 सदस्यीय टीम की घोषणा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के द्वारा कर दी गई है जिसमें झारखंड की कुल 05 खिलाड़ियों को शामिल किया गया।

जिसमें अनिता डुंगडुंग, सूरज मुनी कुमारी, एलिजा बेथ लकड़ा (आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला), अनुष्का कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र,हजारीबाग), दिब्यानी लिंडा (रांची) को भारतीय टीम में शामिल किया गया।

इनके चयन पर खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव, खेल विभाग के पदाधिकारियों,झारखंड फुटबॉल संघ के अधिकारियों, साई रांची के विनोद सिंह, राज्य के खेल प्रशिक्षकों एवम खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभ कामना दी।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights