Home झारखंडअन्य 37th National Games: झारखंड की आस्था उरांव को वूशु में रजत, रोइंग पुरुष टीम को कांस्य पदक

37th National Games: झारखंड की आस्था उरांव को वूशु में रजत, रोइंग पुरुष टीम को कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड रॉल महिला एवम पुरुष टीम सेमी फाइनल में पहुंच पदक की जगाई आस

रांची, 1 नवंबर। गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में बुधवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य के पदक तालिका को बढ़ाया। आस्था उरांव ने वूशु में रजत एवं रोइंग पुरुष टीम ने दिलाया झारखंड को दिलाया कांस्य पदक। झारखंड को अब तक 02 रजत और 03 कांस्य मिले हैं।
परिणाम
रॉल बॉल : झारखंड पुरुष टीम ने गोवा को अपने तीसरे लीग मैच में 31-4 से धोया। झारखंड महिला टीम ने अपने तीसरे लीग मैच में जम्मू कश्मीर से हार का सामना करना पड़ा। किंतु पहले दो मैच के आधार पर टीम सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई।

महिला हॉकी : झारखंड बनाम कर्नाटक लीग मैच 4-4 की बराबरी पर रहा।

वूशु महिला वर्ग : झारखंड की कंचन तिग्गा ने छत्तीसगढ़ के बिंदु को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

लॉन बाल : पुरुष डबल में दिनेश कुमार एवं सुनील बहादुर की जोड़ी ने असम की जोड़ी को 15-14 हराकर पहला लीग मैच जीता।

पुरुष ट्रिपल : कृष्णा, मो वासिम, अभिसेख ने मणिपुर को 19- 13 से पराजित कर पहला लीग मैच जीता।

तैराकी : पुरुष 50 मी. बैक स्ट्रोक- राणा प्रताप सिंह फाइनल में पहुंचे ।

स्क्वैश : महिला वर्ग- झारखंड की 13 वर्षीय आदया बुधिया ने गुजरात की निकिता को 3-0 से पराजित कर अंतिम 16 में पहुंची।

एथलेटिक्स : महिला वर्ग-आशा किरण बारला -800 मी. के फाइनल में पहुंची।

खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव , झारखंड वूशु संघ के शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप, झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा , टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह,रोहित, झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष यादव, चंद्रेश्वर कुमार ,प्रदीप मिर्धा, मैनेजर सत्यजीत सिंह, ज्योति,मलय मिर्धा,ज्योति साहू, झारखंड रोइंग संघ के.के.सिंह, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सी.डी.सिंह, डॉ प्रभात शंकर, एस.के पांडेय, कोच आशु भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी, झारखंड तैराकी संघ के उपेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी,झारखंड स्क्वैश के सचिव वरुण कुमार, आशीष बनर्जी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights