Sunday, April 20, 2025
Home झारखंडअन्य 37th national games goa 2023 : झारखंड ने 6 स्वर्ण समेत जीते कुल 25 पदक

37th national games goa 2023 : झारखंड ने 6 स्वर्ण समेत जीते कुल 25 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड को सबसे अधिक 4 स्वर्ण 03 कांस्य लॉन बॉल,2 रजत 06 कांस्य वूशु,02 स्वर्ण 02 रजत तीरंदाजी, 01रजत तैराकी ,01 कांस्य एथलेटिक्स,01 कांस्य पेंचेक सिलाट,01 कांस्य पुरुष रोइंग,01 कांस्य रॉल बॉल, 01 कांस्य पदक हॉकी को मिले
भाग ले रहे 28 राज्यों एवम 08 केन्द्र शासित प्रदेश में झारखंड 20 वे स्थान पर रहा ।
36वे राष्ट्रीय खेल, गुजरात में झारखंड को मिले थे कुल 13 पदक

रांची, 9 नवंबर। गोवा के विभिन्न शहरों में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा 37th national games goa 2023 का गुरुवार को समापन हो गया झारखंड टीम 06 स्वर्ण, 05 रजत,14 कांस्य पदक के साथ 25 पदक जीत देश भर में 20वें स्थान पर रहा। गत वर्ष 36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात में मिले 13 पदकों की तुलना में गोवा में लगभग दुगना पदक मिले।

37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में शामिल 43 खेलों में झारखंड का 26 खेलों में भागेदारी रही। राज्य के कई खेलों विशेषकर तीरंदाजी, हॉकी,एथलेटिक्स,तैराकी, वूशु इत्यादि में खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा काफी नजदीकी अंतर से पदक से चूके।

झारखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची
*स्वर्ण पदक विजेता
लॉन बॉल
पुरुष व्यक्तिगत : सुनील बहादुर
महिला व्यक्तिगत : छोटी कुमारी
लॉन बाल डबल्स : सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार
लॉन बाल फोर्स : दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार महतो, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको

तीरंदाजी
व्यक्तिगत रिकर्व : दीपिका कुमारी
रिकर्व मिक्स : मृणाल चौहान एवम दीपिका कुमारी

रजत पदक
तैराकी : राणा प्रताप सिंह – 200 मीटर बैक स्ट्रोक
वुशु : सुनीता गाड़ी, आस्था उरांव
तीरंदाजी
व्यक्तिगत पुरुष रिकर्व : गुरुचरन बेसरा, श्रेय भारद्वाज, गोल्डी मिश्रा, मृणाल चौहान
महिला रिकर्व टीम : दीपिका कुमारी, कोमोलीका बारी, दीप्ति कुमारी, अघनी कुमारी
कांस्य पदक
पेनचेक सिलाट : सन्नी रंजन सिंह (70-75केजी)
एथलेटिक्स : सपना कुमारी (100 मीटर हर्डल्स)
वुशू : आकाश उरांव (नन्दाओ), तारा कुमारी (जेवलिन), गीता खलको (नानगुन), निशांत तिर्की (48 किलो वर्ग), शशि कांत महतो (65 किलो वर्ग),
कंचन तिग्गा (सांडा)।
लॉन बाल
पुरुष ट्रिपल : कृष्णा खलको, अभिसेक लकड़ा, मो वसीम अकरम
महिला ट्रिपल : छोटी कुमारी, फरजाना खान, अनु सेठ
महिला पेयर्स : लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की
रोइंग : जसप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, परविंदर सिंह , लखबीर सिंह
रॉल बॉल : झारखंड टीम (मोनू गुप्ता, मुकेश कुमार मुखी, दिब्यम मंडल, वि. लोकेश्वर राव, निलेश कुमार कुशवाहा, मनप्रीत सिंह, पियूष, करण संधू , दीपांशु सिंह, श्रीकांत साहू, सुब्रत गोराय, नरेंद्र कुमार)
हॉकी महिला : झारखंड टीम ( सोनल मिंज, रेशमी होरो, पुनीता मिंज, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, मरीना, एडलिन बागे, सुबाशी हेंब्रम, निराली कुजूर, स्मिता मिंज, अल्का डुंग डुंग, अनिमा मिंज, अलबेला टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज, प्रमोदनी लकड़ा)
लगोरी : पुरुष झारखंड (सुमित कुमार , कोशल कुमार, अमित कुमार, सावंत कुमार , मिथिलेश कुमार, मित्तल कुमार , शैलेश कुमार , सागर राज , पोलुश बिहान, सुजीत कुमार, साजन कुमार, पवन कुमार , अविनाश कुमार , सागर कुमार, सुभम कुमार , कोच प्रिंस मिश्रा, झारखंड लागोरी संघ सचिव हेमंत कुमार)

झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, माननीय खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,भारतीय हॉकी संघ के भोला नाथ सिंह,अनिल जायसवाल,चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार, एस के पाण्डे, सी डी सिंह, डॉ प्रभात शंकर,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी। झारखंड राज्य से 26 खेलों में 377 सदस्यीय दल भाग लिया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights