Tuesday, August 19, 2025
Home झारखंडअन्य 37th national games goa 2023 झारखंड के तैराक राणा प्रताप सिंह को रजत, सौ मीटर बाधा दौड़ में सपना को कांस्य

37th national games goa 2023 झारखंड के तैराक राणा प्रताप सिंह को रजत, सौ मीटर बाधा दौड़ में सपना को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में दिनाँक 30 अक्टूबर को झारखंड के खिलाडियो ने चमकदार प्रदर्शन किया। राणा प्रताप सिंह ने 200 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक में रजत पदक जीता एवं एथलेटिक्स में सपना कुमारी ने 100मी. हर्डल्स कांस्य पदक जीता। झारखंड ने अब तक 01 रजत, 02कांस्य पदक जीता।

महिला हॉकी
झारखंड महिला टीम ने अपने लीग मैच में गोवा को 4-0 से पराजित किया।
(अलबेला रानी टोप्पो,अल्का डुंगडुंग के 1- 1,निशा मिंज 2 गोल)

एथलेटिक्स
सुप्रिति कच्छप 10000 मीटर फाइनल में 6वे एवम बसंती कुमारी 9 वे स्थान पर रहीं।

रॉल बॉल
झारखंड पुरुष टीम अपने पहले लीग मैच में केरल को 5-4 से पराजित किया।
(श्रीकांत साहू -2, सुब्रत गोराई- 1,मुकेश मुखी-1, दिव्यम मंडल -1 गोल)

रॉल बॉल
झारखंड महिला टीम ने गोवा को 8- 3 से पराजित किया।
(लबली कुमारी-3, उजमा खानाम -2, ईशा सोनकर -2, रायमुनी जमुदा -1 गोल)

तीरंदाजी
इंडियन राउंड पुरूष तीरंदाजी
अन्तिम 32 में पहुंचे
चितरंजन टुडू, योगेंद्र हेस्सा, गुणा राम पूर्ति

इंडियन राउंड महिला तीरंदाजी
अन्तिम 32 में पहुंची
वर्षा खलखो, आरती कुमारी, चांद मुनी, कुंकल

पदक के लिए कल से होगा मुकाबला

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,
झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए. के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह, कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव , झारखंड तैराकी संघ के सचिव उपेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, कोच पप्पू सिंह,झारखंड हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी टीम की कोच सुमराय टेटे, मैनेजर – हिमांशु कुमावत , झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष यादव, झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सी.डी.सिंह, कोच आशू भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

ही फटोरदा इंडोर स्टेडियम में सेपक टकरा की प्रतियोगिता प्रारम्भ हो गयी।इस दौरान सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारी उदय साहू, मनोज साहू, शैलेन्द्र कुमार ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights