बोकारो। झारखंड के बोकारो शहर के एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल का परिसर कबड्डी-कबड्डी के बोल से गुंजेमान है। मौका है 32वीं जूनियर नेशनल बालक-बालिका कबड्डी चैंपियनशिप (32nd National Sub-Junior Kabaddi Championship LIVE) के आयोजन का। मंगलवार से पूरे मंगलमय माहौल में शुरू इस उदीयमान कबड्डी खिलाड़ियों के चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ी अपने टीम को मेडल दिलाने की मशक्कत में जुटे हैं। लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। गुरुवार से नॉकआउट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबला खत्म हो चुका है। अब क्वार्टरफाइनल मुकाबला शुरू होगा।
बिहार की बालक वर्ग टीम ने कर्नाटक को 46-25 से हरा कर सेमीफाइनल मेंपहुंच गया और इसी के साथ बिहार का मेडल भी पक्का हो गया है। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा।
क्वार्टरफाइनल मैच
हरियाणा की टीम दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बालक वर्ग में हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 77-12 जबकि बालिका वर्ग में पंजाब को 64-28 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में उत्तराखंड ने आंध्रप्रदेश को 33-30 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में यूपी ने गोवा को 43-25 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग मेन महाराष्ट्र ने राजस्थान को 41-36 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने कर्नाटक में 40-35 और दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 45-44 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल लाइन अप
बालक वर्ग
हरियाणा बनाम उत्तराखंड
महाराष्ट्र बनाम बिहार
बालिका वर्ग
हरियाणा बनाम यूपी
दिल्ली बनाम तमिलनाडु
बिहार बालक वर्ग में विदर्भ को 66-37 से हरा क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बालिका वर्ग में बिहार की टीम तमिलनाडु से हार कर बाहर हो गई है। तमिलनाडु ने बिहार को 36-30 से पराजित किया।
हरियाणा ने इस चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में हरियाणा ने यूपी को 53-20 जबकि बालिका वर्ग में राजस्थान को 66-22 से मात दी।
बालक वर्ग प्री क्वार्टरफाइनल मैच
हरियाणा ने यूपी को 53-20 से हरा कर बालक वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच के पहले हाफ में हरियाणा 27-17 से आगे था। बालक वर्ग में मध्यप्रदेश ने गुजरात को 46-40 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा का क्वार्टरफाइनल में मध्यप्रदेश से होगा। बालक वर्ग में आंध्रप्रदेश ने ओड़िशा को 55-17 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान ने तेलंगाना को 58-26,महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 45-30,बिहार ने विदर्भ को 66-37 से मात दी। कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को मात दी।
बालिका वर्ग प्री क्वार्टरफाइनल मैच
बालिका वर्ग में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 50-17 और गोवा ने तेलंगाना को 43-31 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में मिली हार से उदास यूपी को बालिकाओं ने खुशी दी। यूपी बालिका टीम ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को 44-38 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में हरियाणा ने राजस्थान को 66-22 से मात दी। विदर्भ ने बिहार को 36-30,कर्नाटक ने असम को 48-32,हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 28-23, दिल्ली ने विदर्भ को 41-28 से हराया।
बिहार के अलावा बालिका वर्ग में पूल ए से हरियाणा, गुजरात, पूल बी से तमिलनाडु, तेलंगाना, पूल सी ने यूपी, असम, पूल डी से दिल्ली,छत्तीसगढ़, पूल ई से पंजाब, विदर्भ, पूल एफ से कर्नाटक, उत्तराखंड, पूल जी से गोवा, बिहार, पूल एच से हिमाचल प्रदेश, राजस्थान ने प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग में पूल ए हरियाणा, विदर्भ, पूल बी से राजस्थान, ओड़िशा, पूल सी उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश, पूल डी से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पूल ई से गुजरात, कर्नाटक,पूल एफ से महाराष्ट्र, पंजाब, पूल जी की ओर से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पूल एच से बिहार और यूपी ने प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई।
बालक वर्ग क्वार्टरफाइनल लाइनअप
हरियाणा बनाम मध्यप्रदेश
आंध्रप्रदेश बनाम पंजाब
बिहार बनाम कर्नाटक
राजस्थान बनाम महाराष्ट्र
बालिका वर्ग क्वार्टरफाइनल लाइनअप
हरियाणा बनाम पंजाब
गोवा बनाम यूपी
तमिलनाडु बनाम कर्नाटक
हिमाचल प्रदेश बनाम दिल्ली
प्री क्वार्टरफाइनल लाइनअप
बालक वर्ग
हरियाणा बनाम यूपी
मध्यप्रदेश बनाम गुजरात
आंध्रप्रदेश बनाम ओड़िशा
पंजाब बनाम उत्तराखंड
राजस्थान बनाम तेलंगाना
हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र
विदर्भ बनाम बिहार
छत्तीसगढ़ बनाम कर्नाटक
बालिका वर्ग
हरियाणा बनाम राजस्थान
छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब
गोवा बनाम तेलंगाना
उत्तराखंड बनाम यूपी
तमिलनाडु बनाम बिहार
असम बनाम कर्नाटक
हिमाचल प्रदेश बनाम गुजरात
विदर्भ बनाम दिल्ली