Home झारखंडअन्य दूसरी झारखंड स्टेट aerobic gymnastics चैंपियनशिप प्रारंभ

दूसरी झारखंड स्टेट aerobic gymnastics चैंपियनशिप प्रारंभ

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। झारखंड जिमनास्टिक संघ द्वारा धनबाद जिला जिमनास्टिक संघ की मेजबानी में दूसरी झारखंड स्टेट एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन जे.एन.एम.एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीगवाडीह धनबाद में 29 मई आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में रांची, देवघर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, मेजबान धनबाद से करीब 96 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आज प्रतियोगिता के उद्घाटन मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्ट डॉ आर.एन.चौबे तथा झारखंड जिमनास्टिक संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर झारखंड जिमनास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक वीडियो के माध्यम से प्रतियोगिता में जुड़े एवं गोविंद झा (कोषाध्यक्ष) राजीव रंजन (चेयरमैन कंट्रोल कमिटी) राकेश पांडे (परवेक्षक) तूलिका श्रीवास्तव (टेक्निकल डायरेक्टर) जितेंद्र कुमार (टेक्निकल डायरेक्टर) दीपक कुमार गुप्ता(सांख्यिकीविद) राज्य संघ उपस्थित रहे।

झारखंड जिमनास्टिक संघ के तकनीकी पदाधिकारियों प्रतियोगिता द्वारा सुचारू रूप से चली इस अवसर पर धनबाद जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पांडे, महासचिव महेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव कुसुम महतो, राहुल आनंद, अजय कुमार सिंह, डॉ एमके ठाकुर, एंजेल होम के संतोष कुमार सिंह,खेल शिक्षक स्कूल के वरीय खेल शिक्षक अजय चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ कर दी गई l

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights