Monday, July 28, 2025
Home Slider भारतीय हॉकी के 100 साल : हॉकी इंडिया ने दी बड़ी सौगात

भारतीय हॉकी के 100 साल : हॉकी इंडिया ने दी बड़ी सौगात

ऐतिहासिक अनुदान घोषणाएं, 7 नवंबर को होगा राष्ट्रव्यापी महोत्सव

by Khel Dhaba
0 comment
हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की अनुदान घोषणा के दौरान मंच पर बोलते हुए

महाबलीपुरम, 27 जुलाई। भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्षों के अवसर पर हॉकी इंडिया ने अपनी 15वीं कांग्रेस के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर के हॉकी संघों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय और जमीनी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई।

वित्तीय अनुदानों में बढ़ोतरी

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की
सीनियर पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप: 70 लाख प्रति प्रतियोगिता
जूनियर व सब-जूनियर पुरुष/महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप: 30 लाख प्रति प्रतियोगिता
राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं: 25 लाख प्रति राज्य

हॉकी इंडिया का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर वित्तीय चुनौतियों को कम करना, आयोजनों की गुणवत्ता सुधारना और प्रतिभागिता बढ़ाना है। इससे हजारों उभरते खिलाड़ी, कोच और अधिकारी लाभान्वित होंगे।

7 नवंबर को होगा भव्य हॉकी महोत्सव

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी इंडिया ने 7 नवंबर को राष्ट्रव्यापी महोत्सव मनाने का ऐलान किया है, जिसमें देशभर के हर जिले में एक पुरुष और एक महिला मैच का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में:

1000 मैच होंगे

36,000 से अधिक खिलाड़ी (18,000 पुरुष और 18,000 महिला) एक साथ खेलेंगे
यह आयोजन देश के सभी जिलों में एकसाथ होगा, जो भारतीय हॉकी के इतिहास में पहली बार है।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की का बयान

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए हम अपनी विरासत का सम्मान कर रहे हैं और भविष्य की नींव भी रख रहे हैं। यह महोत्सव हर खिलाड़ी, कोच और प्रशंसक के लिए गर्व का क्षण है। हमारे द्वारा घोषित वित्तीय सहयोग, अगली पीढ़ी के सपनों में निवेश है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रुकना पड़े।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights