कराची। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ को लगता है कि 19 साल के युवा बल्लेबाज हैदर अली को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम में होना चाहिए।
लतीफ का मानना है कि हैदर इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में टेस्ट पदार्पण करने को तैयार हैं और इसलिए उन्हें अहम मैच में अपनी योग्यता दिखाने का समय मिलना चाहिए।
लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल ‘कॉट बिहाइंड’ में कहा, हैदर अली इस टीम में नहीं हैं। उनके खेलने का समय अभी है और अगर वह नहीं खेलते हैं तो, आप उनके कैरियर का एक साल बर्बाद कर देंगे। हम हैदर को टीम में शामिल करने के लिए अजहर अली और अशद शफीक के संन्यास लेने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तक काफी देर हो चुकी होगी।
दूसरे टेस्ट के लिए हैदर अली को पाक टीम में चाहते हैं लतीफ
131
previous post