Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग ब्वॉयज सीसी विजयी

अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग ब्वॉयज सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मसौढ़ी। शहर में खेले जा रहे प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में गया के ज्ञान भारती स्कूल और मसौढ़ी के यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के बीच दूसरा लीग मैच खेला गया। ज्ञान भारती स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की टीम 23.5 ओवरों में 175 रन पर सिमट गयी। पीयूष मिश्रा ने सर्वाधिक 45 गेंदों में 71 रनों की पारी खेले। सोनू ने 4 विकेट झटके।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए ज्ञान भारती स्कूल की टीम 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। ज्ञान भारती स्कूल की ओर से नजिस ने सर्वाधिक 18 रन बनाये। रितिक कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किये। पीयूष मिश्रा को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्कोर
यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब-175/10 (23.5 ओवर) पीयूष मिश्रा 71 रन, अमृत सिंह 29 रन, सोनू 4/19
ज्ञान भारती स्कूल-140/10 (23.5 ओवर), मोहम्मद नजिस 18 रन (21 गेंद), आनंद 12 रन, रितिक कुमार 2/19 रन, छोटू कुमार 2/22
मैन ऑफ द मैच-पीयूष मिश्रा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights