Monday, March 2, 2026
Home Slider बक्सर क्रिकेट लीग में इलेवन स्टार और विराट सीसी विजयी

बक्सर क्रिकेट लीग में इलेवन स्टार और विराट सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैचों में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब और विराट क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।

इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने बह्मेश्वर नाथ जनसेवा क्रिकेट क्लब को 70 रनों से पराजित किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाये। जवाब ममें बह्मेश्वर नाथ जनसेवा सीसी की टीम 24 ओवर में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच के अंपायर रौनक सिंह और अनिकेत सिंह थे। स्कोरर के रूप में अभिषेक ओझा थे। मैच के दौरान नरेंद्र ओझा, रिंकू चौबे, बह्मा ठाकुर और कई खिलाड़ी मौजूद थे।

विराट क्रिकेट क्लब ने सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, दलसागर ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाये। जवाब में विराट क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान संजय कुमार राय, सीनियर क्रिकेटर मनीष कुमार, राजेश यादव, पंकज वर्मा व अन्य मौजूद थे।
संक्षिप्त स्कोर
इलेवन स्टार सीसी बनाम बह्मेश्वरनाथ सीसी
इलेवन स्टार सीसी: 30 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन, निखिल कात्यायन 97 रन, आनंद सिनह 46 रन, अंकित जायसवाल 20 रन, प्रदीप सिंह 15 रन, रितेश कुमार 14 रन, अतिरिक्त 28 रन, रवींद्र 3 विकेट, संजीव 2 विकेट रन आउट-1
बह्मेश्वर नाथ जनसेवा सीसी : 24 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट अनुप कुमार 39 रन, रवींद्र 32 रन, सत्यम 28 रन, विकास 25 रन, अतिरिक्त 14 रन, निखिल 3 विकेट, अजय 3 विकेट, सुजीत 2 विकेट, प्रदीप 1 विकेट
सम्राट अशोक सीसी बनाम विराट सीसी
सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, दलसागर : 30 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन, श्रवण कुमार 52 रन, निरंजन पटेल 31 रन, बिट्टू कुमार 25 रन, खेसारी 15 रन, अतिरिक्त 29, विशाल 3 विकेट, चेतन विकेट, शहबाज फरीदी 2 विकेट
विराट क्रिकेट क्लब : 26 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन, अंकित कुमार नाबाद 73 रन, शहबाज फरीदी 19 रन, मनीष नाबाद 18, अमित धवन 12 रन, अतिरिक्त 30 रन, संदीप 3 विकेट, विशाल 1 विकेट।

कल का मैच
मझरियां क्रिकेट क्लब बनाम डायमंड क्रिकेट क्लब
सम्राट क्रिकेट क्लब बनाम इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights