लिवरपूल, 14 सितंबर। भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने इतिहास रचते हुए फीदरवेट (57 किग्रा) वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। शनिवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में जैसमीन ने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को 4-1 (30-27, 29-28, 30-27, 28-29, 29-28) से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत की नुपूर शेरोन (80+ किग्रा) ने रजत पदक और पूजा रानी (80 किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ जैसमीन विश्व चैम्पियन बनने वाली भारत की नौवीं महिला मुक्केबाज बन गईं।
इससे पहले भारत की ओर से यह खिताब एम.सी. मेरीकॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018), निकहत जरीन (2022, 2023), सरिता देवी (2006), जेनी आर.एल. (2006), लेखा केसी (2006), नीतू गंघास (2023), लवलीना बोरगोहेन (2023) और स्वीटी बूरा (2023) जीत चुकी हैं।