पटना, 23 सितंबर। आगामी 25 सितंबर को स्थानीय वीर कुंवर सिंह पार्क क्रिकेट ग्राउंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लक्ष्य स्पोर्ट्स एंड सोशल डेवलपमेंट वेलफेयर की ओर से आयोजित होने वाले प्रदर्शनी एक दिवसीय महिला एवं पुरुष क्रिकेट मैच के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी गई है।
यह जानकारी संयोजक प्रिंस राज सिंह और सहसंयोजक रोहित महतो ने संयुक्त रूप से दी। इन दोनों ने बताया कि मैच का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। इसके तहत पहला मुकाबला महिला टीमों के बीच सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला पुरुष टीमों के बीच 12:30 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
इन दोनों बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचारों को खेल के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है।
मैच के पर्यवेक्षक वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि मैच कलर ड्रेस में व्हाइट गेंद से टी20 फॉरमेट में खेला जायेगा। उन्होंने कहा कि टीम के गठन के लिए कमेटी बना दी गई है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजकों ने सभी लोगों से शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
टीमें इस प्रकार हैं
रानी लक्ष्मीबाई इलेवन : दीपा कुमारी (कप्तान), स्नेहा प्रकाश (उप कप्तान), याशिता सिंह, डॉली कुमारी, ऐंद्री रानी, ममता कुमारी, रितिका राज, चैताली संजीत, प्राची कुमारी, आस्था पांडे, साक्षी राज चौधरी, ऋषिका कश्यप, आराध्या सिंह, संध्या कुमारी।
अहिल्याबाई होल्कर इलेवन : सौम्या अखौरी (कप्तान), प्राची सिंह (उप कप्तान), स्वर्णिमा चक्रवर्ती, सुहानी कुमारी, सूर्या भारद्वाज, साक्षी सिंह, कोमल कुमारी, ऋषिका किंजल, सिद्धि कुमारी,नंदिनी पंडित, रिद्धि कुमारी,साक्षी कुमारी, उज्ज्वला सिन्हा, प्रेरणा।