Thursday, March 12, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग : लखीसराय की लगातार दूसरी हार, पूर्णिया विजार्ड को मिली जीत

वीमेंस प्रीमियर लीग : लखीसराय की लगातार दूसरी हार, पूर्णिया विजार्ड को मिली जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। एसएसपीएल के तत्वावधान में राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे दिन (शुक्रवार, 29 जनवरी, 2021) खेले गए पहले मैच में पूर्णिया विजार्ड ने लखीसराय लायंस को सात विकेट से हराया। लखीसराय लायंस की यह लगातार दूसरी हार है जबकि पूर्णिया विजार्ड ने दो मैचों में यह पहली जीत है।

लखीसराय लायंस ने आज के मैच में अपने कप्तान को बदल दिया। घोषित कप्तान रानी कुमारी थीं। उनकी जगह सुरक्षित प्लेयरो की लिस्ट में से इशिका रंजन की इंट्री हुई और उन्हें कप्तानी सौंपी गई पर टीम को जीत नहीं मिल पाई।

शुक्रवार को खेले गए इस मैच में पूर्णिया विजार्ड के कप्तान ने टॉस जीता और लखीसराय लायंस को पहले बैटिंग का न्योता दिया। लखीसराय लायंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 98 रन बनाये।

लखीसराय की ओर से कीर्ति कुमारी ने 16, स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 9, इशिका रंजन ने 25, शिवानी ने 7, प्रियंका कुमारी ने 24 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने।

पूर्णिया विजार्ड की ओर से अंशू अपूर्वा ने 12 रन देकर 1, पिंकी कुमारी ने 19 रन देकर 1, अपूर्वा कुमारी ने 13 रन देकर 1 और सोनी ठाकुर ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

99 रनों के लक्ष्य को पूर्णिया विजार्ड ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बना कर प्राप्त कर लिया। सोनी ठाकुर ने 18, अंशिका राज ने 14,अपूर्वा कुमारी ने 25, अमीषा कुमारी ने नाबाद 20 और ज्योति कुमारी ने नाबाद 7 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने।

लखीसराय लायंस की ओर से दिव्या भारती ने 34 रन देकर 1 और शिवानी ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
पूर्णिया विजार्ड की अपूर्वा कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच, लखीसराय लायंस को बेस्ट बैट्समैन और पूर्णिया की अंशु अपूर्वा को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights