Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट में विनर सीसी की बड़ी जीत

कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट में विनर सीसी की बड़ी जीत

स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच रुद्र का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 15 फरवरी। स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में चल रही नीतीश पटेल स्मृति कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार यानी 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में विनर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया।

कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित इस लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में स्टार सीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रप्रताप सिंह के शानदार गेंदबाजी के सामने 34.4 ओवरों में 186 रन पर ऑल आउट हो गई। शशांक रोबिन ने 52 रन,अजीत सर्वजीत ने 44 रन ओमप्रकाश बिंद ने 26 रन, अमित नागवंशी ने 21 और संतोष ने नाबाद 13 रन बनाए।

विनर सीसी की ओर से रुद्रप्रताप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट, मो. इस्तेकार ने 2 और गौरव राजपूत व सिंटू यादव ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

स्टार सीसी के 186 रनों के चुनौती पुर्ण लक्ष्य को उतरी विनर की टीम मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 21.4 ओवर में 190 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। देवव्रत ने शानदार 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली वहीं अर्जुन चौबे ने 49 रन, हिमांशु सिंह 32 रन और अजय सिंह ने नाबाद 22 रन बनाए। स्टार सीसी की ओर से ओमप्रकाश बिंद, मो.दानिश व तौफीक सिद्दीकी ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

रुद्रप्रताप सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के संयोजक संजय कुमार ने प्रदान किया। इस दौरान क्लब प्रतिनिधि विशेष श्रीवास्तव,सह संयोजक आकाश कुमार, एजाज अली गोल्डन व पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह उपस्थित रहे।

संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार यानी 16 फरवरी को तीन मैदान पर लीग मैच खेले जायेंगे। जगजीवन स्टेडियम भभुआ में सनराइज क्रिकेट क्लब बनाम प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी, एम. पी. कालेज स्टेडियम मोहनियां में कैमूर क्रिकेट क्लब बनाम विनर क्रिकेट क्लब और जिला संघ के नवनिर्मित स्टेडियम,मुठानी में भारती स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब बनाम मेंटोर क्रिकेट क्लब मैच होगा।

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights