Thursday, March 19, 2026
Home Slider वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जैविक रूप से सुरक्षित इंग्लैंड दौरे को मंजूरी दी

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जैविक रूप से सुरक्षित इंग्लैंड दौरे को मंजूरी दी

by Khel Dhaba
0 comment

सेंट जोंस (एंटीगा)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के दौरे को मंजूरी दे दी है जिसमें उसकी टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैच खेलेगी।
इस श्रृंखला को अगर ब्रिटेन सरकार की मंजूरी मिल गयी तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी जो कोविड-19 महामारी के चलते निलंबित है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, बोर्ड ने वेस्टइंडीज के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।
बयान के अनुसार, क्रिकेट वेस्टइंडीज के चिकित्सा और क्रिकेट संबंधित प्रतिनिधियों और सलाहकारों के इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, उनके चिकित्सा और स्वास्थ्य सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही यह फैसला किया गया है।
इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये दो स्थल हैंपशर का एजियास बॉउल और लंकाशर के ओल्ड ट्रैफर्ड का प्रस्ताव दिया गया है और दोनों के पास ही होटल हैं। सभी मैच दर्शकों के बिना बंद स्टेडियम में खेले जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights