Sunday, March 1, 2026
Home Slider राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर वेबिनार के जरिए लांच हुआ बिहार ग्रेपलिंग संघ का वेबसाइट

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर वेबिनार के जरिए लांच हुआ बिहार ग्रेपलिंग संघ का वेबसाइट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को बिहार ग्रेपलिंग संघ द्वारा वेबीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद को सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पण के बाद भारतीय ग्रेपलिंग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार पांचाल के द्वारा  नई दिल्ली से बिहार ग्रेपलिंग संघ का वेबसाइट लांच किया गया। संघ का वेबसाइट www.bihargrappling.in है। अब वेबसाइट के माध्यम से खिलाड़ियों को ग्रेपलिंग खेल से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन करने में सुविधा होगी।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि बिहार ग्रेपलिंग संघ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। आने वाले दिनों में बिहार ग्रेपलिंग संघ के जुड़े खिलाड़ी खेल जगत के जगमगाते सितारे होंगे ।  मौके पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव सुबोध कुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेल से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स बताएं।

इस कार्यक्रम में सीवान से मनीष कुमार, भोजपुर से  मोहम्मद रिजवान खान, सुपौल से अजय अंकोला, लखीसराय से अरविंद कुमार भारती, वैशाली से समीर कुमार, विकास कुमार, रमेश कुमार,  बांका से नीरज कुमार ने अपने-अपने विचार रखे।

बिहार ग्रेपलिंग संघ के वेबसाइट के लांच होने पर बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मोहम्मद मुस्ताक अहमद एवं ग्रेपलिंग संघ के संरक्षक मंडल के सदस्यगण जदयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह, भोजपुर कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा पटना जिला प्रभारी जयंत सिंह, हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपनी शुभकामनाएं खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को दी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन बिहार ग्रेपलिंग डेवलपमेंट कमिटी के चेयरमैन एवं ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ वैशाली के अध्यक्ष हरिओम उत्तम ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights