Thursday, March 12, 2026
Home बिहार एमवीपी चेस में विशुद्ध,आकर्ष, इशिता और अन्विता चैंपियन

एमवीपी चेस में विशुद्ध,आकर्ष, इशिता और अन्विता चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा मान्यता प्राप्त एमवीपी चेस क्लब के तत्वावधान में ट्रिनीटी किड्स वल्र्ड स्कूल कंकड़बाग पटना में आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। चार ग्रुप में खेला गया इस मुकाबले के निर्णायक चक्र में बालक सीनियर ग्रुप में संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल केअंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी विशुद्ध निश्छल ने अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी पीयूष राज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया तो वहीं बालिका सीनियर ग्रुप में रेडियंट इंटरनेशनल की राष्ट्रीय खिलाड़ी इशिता गुप्ता ने फाउंडेशन अकादमी की समृद्धि एम कोलेकर को हरा खिताब अपने नाम किया।

बालक कैडेट ग्रुप में फ्यूचर किड्स फाउंडेशन के आकर्ष आनंद ने डी.वाई.पाटिल के अर्शित चौधरी को परास्त कर कैडेट वर्ग का चैंपियनशिप अपने नाम किया तो वहीं बालिका कैडेट ग्रुप का खिताब फाउंडेशन एकेडमी की अन्विता कोलेकर ने डीपीएस की अमानी सिंह को हराकर अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के इस अवसर पर ट्रिनिटी किड्स वल्र्ड की निर्देशिका मनीषा दयाल सिडा के म्यूच्यूअल फंड प्रमुख संजीव दयाल, एम वी पी चेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार, निर्देशिका मिंकी सिन्हा, एनएमसीएच के स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेन्द्र प्रभाकर ने खिलाड़ियों को मुख्य पुरस्कार से सम्मानित किया जबकि उपाध्यक्ष एवं स्पोट्र्स पीटीआई मिताली मित्रा ने खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत एवं मंच का संचालन एम वी पी के चेस कल्ब के सचिव वेद प्रकाश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष पम्मी रानी ने किया।

प्रत्येक ग्रुप से पांच मुख्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नाम क्रमश: इस प्रकार है :
बालक सीनियर ग्रुप : 1.विशुद्ध निश्छल, 2.पीयूष राज, 3.प्रणीत राज, 4.रचित झा, 5.विष्णु देव।
बालिका सीनियर ग्रुप : 1. इशिता गुप्ता, 2. समृद्धि कोलेकर, 3.आयुषी जायसवाल, 4.अर्पिता, 5.पल्लवी।
बालक कैडेट ग्रुप : 1.आकर्ष आनंद, 2.अर्शित चैधरी, 3.विभोर जी, 4.विश्वजीत वैभव, 5.सूर्य प्रकाश
बालिका कैडेट ग्रुप : 1.अन्विता कोलेकर, 2.अमानी सिंह, 3.एंजेलिना, 4.अंशिका कुमारी, 5.आराध्या पाण्डे।
विशेष पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नाम क्रमस: इस प्रकार है:
बालक कैडेट ग्रुप: निलय दयाल, पार्थ, अक्षांशु, सुसान जायसवाल, चंद्र प्रकाश, दिव्यांश भारद्वाज, प्रिंस, राज, तेजस राज।
बालक सीनियर ग्रुप: संकल्प सिंह, प्रकास भारद्वाज, आकर्ष जगवंदन, प्रज्ञानसु, आर्यन युवराज, अथर्व जैस्वाल, अपूर्वकान्त, नीलांशु, रोशन कुमार, स्तव्य, रंजीत चैधरी, पुष्पांकित, सुनील कुमार, अक्षत आनन्द, हर्ष मोदी। बालिका सीनियर ग्रुप: उत्प्रेक्षा, सौम्या मोदी, तृप्ती मोदी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights