पटना, 10 नवंबर। कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में संपन्न 38वीं राष्ट्रीय जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार ने 06 स्वर्ण, 04 रजत और 1 कांस्य समेत कुल 11 पदक अपने नाम किया है। पिछले वर्ष बिहार ने पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। 1 वर्ष के अंदर पदकों के रंग बदले हैं।
शुक्रवार को अंतिम दिन जमुई के वीरेंद्र यादव ने अंडर-16 आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो (भाला फेक) 69.45 मीटर भाला फेक कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर बिहार के लिए गोल्ड मेडल के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। नेशनल रिकॉर्ड संजय विश्नोई (62.47 मीटर) के नाम था।
वहीं बिहार छपरा के मो. कादिर ने हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता है। मो कादिर उर्फ दानिश के कोच शक्ति सिंह के प्रयास से मो.कादिर को यह सफलता प्राप्त हुई।
बिहार के पदक विजेता
06 स्वर्ण
दुर्गा सिंह-1500 मीटर दौड़
पीयूष राज-डेकथॉलन
निशि कुमारी-जैवलिन थ्रो
रोहित राज-ट्रायथलॉन
वीरेंद्र यादव-जैवलिन थ्रो
किशु सिंहजैवलिन थ्रो
04 रजत
सनी राज-ट्रिपल जंप
रोहित राज-ऊंची कूद
डेनिश-हैमर थ्रो
4×100 मीटर रिले
01 कांस्य
अभय पांडे- हेक्साथलॉन
