Thursday, March 12, 2026
Home Slider गया जिला क्रिकेट लीग में विराट सीसी विजयी

गया जिला क्रिकेट लीग में विराट सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही विष्णु सिंह मेमोरियल गया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने फाउंडेशन सीसी को एक विकेट से पराजित किया।

गया कॉलेज खेल परिसर ग्राउंड पर चल रही इस लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में फाउंडेशन सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाये। मोहित कुमार ने 10, रौशन कुमार ने 13, अमित आनंद ने 33, शुभम कुमार ने 12,शिवनंदन ने 16, प्रह्लाद कुमार ने 20 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने।

विराट क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने 9 रन देकर दो, संतोष राज  ने 21 रन देकर 3, उत्तम कुमार ने 34 रन देकर 3 और आकाश मेहता ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में विराट क्रिकेट क्लब की टीम 28.3 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राहुल कुमार ने 23, राहुल ने 12, अभिषेक सिंह ने 44,शुभम नायक ने 27 रन बनाये। अभिषेक राज ने 14 रन देकर चार और सुधीर कुमार ने 34 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights