Saturday, February 28, 2026
Home Slider विमला प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय महिला क्रिकेट कप 26 जनवरी को

विमला प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय महिला क्रिकेट कप 26 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गणतंत्र दिवस के पर केंद्रीय विधि एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की माता जी स्व.बिमला प्रसाद की स्मृति में एकदिवसीय महिला क्रिकेट कप का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी  आयोजन सचिव शाह फहद यासीन ने दी।

इस प्रतियोगिता की सारी तैयारियां सचिव डॉ नादिरा सुल्ताना की देखरेख में की जा रही है।

डॉ नादिरा सुल्ताना ने बताया कि मैच का आयोजन मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना (सीएपी) ग्राउंड पर किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस मैच में भाग लेने वाली दोनों टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के बाद किया जायेगा। टीम गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल  क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ग्राउंड पर 23 जनवरी को सुबह दस बजे से आयोजित किया जायेगा।   

सेलेक्शन ट्रायल के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है जिसके चेयरमैन आशीष सिन्हा होंगे। रुपक कुमार और शाह फहद यासीन सदस्य होंगे। इस ट्रायल के संयोजक क्रिकेटर रेहेन दास गुप्ता होंगे।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights