पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम शनिवार को बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
टीम की घोषणा के बाद से ही बिहार टीम के खिलाड़ी मोइनुल हक स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। टीम ने आज प्रैक्टिस मैच भी खेला। टीम का फोटो सेशन आज मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित किया गया। फोटो सेशन के बीसीए पदाधिकारी सीईओ मनीष राज, डीवी पटवर्धन, मीडिया प्रभारी संयोजक कृष्णा पटेल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह है बिहार टीम
1. आशुतोष अमन (कप्तान)
2.बाबुल कुमार (उप कप्तान)
3.विकास यादव (विकेटकीपर)
4.विकास रंजन ( विकेटकीपर)
5.अनुज राज
6.यशस्वी रिषभ
7.शशीम राठौर
8.राहुल कुमार
9.शकीबुल गणी
10.आकाश राज
11.मंगल महरौर
12.शब्बीर खान
13. सूरज कुमार कश्यप
14.समर कादरी
15.विकास पटेल
16.रिषभ राज
17.अपूर्वा आनंद
18.शशि आनंद
19.बंशीधर
20. शिवम सिंह
21.लखन राजा
22. शिव राज

सपोर्टिंग स्टाफ
- कोच :- सैयद तारिकुर रहमान
- सहायक कोच:- प्रमोद कुमार
- फीजियो:- कुमार अभिषेक
- ट्रेनर:- गोपाल कुमार
- मैनेजर:- अजय कुमार
6. वीडियो एनालिस्ट कम लाइजन:- अजीत कुमार चंदन

विजय हजारे ट्रॉफी में सत्र 2018-19 में बिहार टीम का प्रदर्शन

बिहार के मैचों के कार्यक्रम
20 फरवरी : बिहार बनाम रेलवे
22 फरवरी : बिहार बनाम कर्नाटक
24 फरवरी : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
26 फरवरी : बिहार बनाम ओड़िशा
28 फरवरी : बिहार बनाम केरल
विजय हजारे ट्रॉफी में सत्र 2019-20 में बिहार टीम का प्रदर्शन

एलीट ग्रुप ए में गुजरात, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, बड़ौदा, गोवा को रखा गया है। इसका मैच सूरत में खेला जायेगा।
एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश,विदर्भ और आंध्रप्रदेश को रखा गया है। इसका मैच इंदौर में खेला जायेगा।
एलीट ग्रुप सी में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, ओड़िशा, रेलवे और बिहार को रखा गया है। इसके मैच बेंगलुरु में होंगे।
एलीट ग्रुप डी में दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र,हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी हैं। इसके मैच जयपुर में खेले जायेंगे। एलीट ई के मुकाबले कोलकाता में खेले जायेंगे। इसमें बंगाल, सर्विसेज, जेएंड के, सौराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ को रखा गया है।
प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम को रखा गया है। इसके मुकाबले तमिलनाडु के शहरों में खेला जायेगा।
खिलाड़ियों का वहां तीन कोविड टेस्ट किया जायेगा। पहला कोविड टेस्ट 13 फरवरी को किया जायेगा। इसके बाद 15 फरवरी को दूसरा और 17 फरवरी को तीसरा कोविड टेस्ट होगा। 19 फरवरी को सभी टीम का प्रैक्टिस होगा।

