भभुआ। भोजपुर के कप्तान वरुण राज ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2022-23 का पहला शतक जमाया। वरुण (108) रन, ह्यदयानंद सिंह (75 रन) की शानदार बैटिंग और फिर परमजीत सिंह (3 विकेट) और समरेश (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भोजपुर ने शाहाबाद जोन के मैच में बक्सर को 190 रन से पराजित किया।
भोजपुर ने पहले खेलते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 322 रन बनाये। जवाब में बक्सर की टीम 27.1 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई।


भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस बक्सर ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। भोजपुर की शुरुआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाज वरुण राज और ह्यदयानंद सिंह ने बक्सर के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और दोनों ने 170 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ह्यदयानंद सिंह के रूप में भोजपुर का पहला विकेट गिरा। ह्यदयानंद 78 गेंदों में 8 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 75 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद वरुण का साथ आदर्श कुमार सिंह ने दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भोजपुर को निराश किया पर बाद में परमजीत, सागर तिवारी और अंकित कुमार ने अच्छी बैटिंग कर टीम का स्कोर 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 322 रन पहुंचा दिया। वरुण राज ने 91 गेंदों में 14 चौका व 1 छक्का की मदद से 108 रन बनाये। इसके अलावा आदर्श कुमार सिंह ने 26, सागर तिवारी ने 15, अंकित कुमार ने 37 रन बनाये। अतिरिक्त से 36 रन बने।
बक्सर की ओर से आशुतोष यादव ने 45 रन देकर 1, रतन कुमार वर्मा ने 44 रन देकर 2, रोहन कुमार सिंह ने 56 रन देकर 1, बासु मित्रा ने 58 रन देकर 1, प्रकाश ने 55 रन देकर 3 और मुकुन ने 6 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में बक्सर की टीम 27.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। बक्सर की ओर से मुकुन ने 35 गेंदों में दस चौकों व 1 छक्का की मदद से 54, प्रकाश ने 17, सूर्य प्रताप सिंह ने 23 रन बनाये। भोजपुर की ओर से राहुल कुमार ने 40 रन देकर 1,अंकित कुमार ने 23 रन देकर 1,समरेश ने 18 रन देकर 3, परमजीत सिंह ने 21 रन देकर 3 और ह्यदयानंद सिंह ने बिना कोई रन दिये एक विकेट चटकाये।
स्कोर बोर्ड साभार क्रिकहिरोज






- रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

- टी20 विश्व कप : बारिश से रद्द हुआ भारत vs वेस्टइंडीज मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

- टी20 विश्व कप India vs West Indies : दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीतामढ़ी से हारा शिवहर

- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शिवहर से हारा मधुबनी

- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैम्बो एफसी की शानदार जीत

- बिहार में खुलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर
