Sunday, March 1, 2026
Home Slider वैशाली : प्रांशु और अनुनय की शानदार गेंदबाजी, विजय Sports 10 विकेट से जीता

वैशाली : प्रांशु और अनुनय की शानदार गेंदबाजी, विजय Sports 10 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे बंटी भाई राठौर ग्रुप वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में विजय स्पोट्र्सने आम्रपाली क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आम्रपाली क्लब के बल्लेबाज प्रांशु (6 विकेट) और अनुनय (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने मात्र 45 रन पर सिमट गई। मुशर्रफ ने 12 रन और प्रकाश ने 13 रन बनाये। 7 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स ने धनंजय के नाबाद 30 और शिवम के 15 रन के योगदान से 4 ओवर में बिना विकेट खोए 47 रन बना कर मैच जीत लिया। विजय स्पोर्ट्स के प्रांशु को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। कल का मैच महुआ क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights