Sunday, March 1, 2026
Home Slider वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव व कोषाध्यक्ष को अध्यक्ष ने किया पद मुक्त

वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव व कोषाध्यक्ष को अध्यक्ष ने किया पद मुक्त

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ की अर्जेंट स्पेशल जनरल मीटिंग में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सचिव परमेंद्र कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार को संघ से पद मुक्त कर दिया गया है क्योंकि इन लोगों पर वित्तीय अनियमितता और संघ विरोधी काम करने का दोषी पाया गया।


वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने बैंक खातों की जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी बनाई थी जिसमें पाया गया वैशाली जिला क्रिकेट संघ का खाता स्वर्गीय जय नारायण निषाद (अध्यक्ष), रवींद्र प्रसाद सिंह (सचिव) और परमेंद्र कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) के नाम से चल रहा है जबकि अभी कमेटी में अध्यक्ष अजय निषाद, सचिव परमेंद्र कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार थे जबकि यह अकाउंट परमेंद्र कुमार सिंह और रविंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा संचालित किया जा रहा था जो कि पिता-पुत्र हैं। कमेटी द्वारा वैशाली जिला क्रिकेट संघ प्रमेंद्र कुमार सिंह तथा धीरज कुमार को संघ से धोखाधड़ी, संघ विरोधी काम वित्तीय अनियमितता में दोषी पाते हुए पद मुक्त कर दिया है और संघ के कार्यकारी सचिव प्रकाश कुमार सिंह को कानूनी सलाह लेकर इन पर कार्रवाई करने की जिम्मेवारी दी गई थी। यह जानकारी अध्यक्ष अजय निषाद के निदेश पर प्रकाश कुमार सिंह ने जारी किया है।खेलढाबा.कॉम इन कागजाताओं की सत्यता की बात नहीं करता है। यह जांच का विषय है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights