Wednesday, March 11, 2026
Home Slider अमेरिकी ओपन टेनिस : इस साल नहीं खेलेंगे गत चैंपियन राफेल नडाल

अमेरिकी ओपन टेनिस : इस साल नहीं खेलेंगे गत चैंपियन राफेल नडाल

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। कोरोना वायरस महामारी के कारण गत चैंपियन राफेल नडाल इस बार अमेरिकी ओपन टेनिस में नहीं खेलेंगे जिससे रोजर फेडरर के ग्रैंडस्लैम खिताबों के रिकार्ड की बराबरी के लिए उन्हें और इंतजार करना होगा। नडाल ने सिलसिलेवार ट्वीट में मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, हालात काफी पेचीदा हैं और कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि हम इस पर काबू नहीं पा सके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ओपन नहीं खेलने का फैसला वह नहीं लेना चाहते थे लेकिन इन हालात में यात्रा नहीं कर सकते।
महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी पहले ही नाम वापस ले चुकी है। फेडरर भी घुटने के ऑपरेशन के कारण नहीं खेलेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights