भभुआ। अखलासपुर क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में यूनिक क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को पराजित किया।
यूनिक क्रिकेट क्लब आरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 178 रन बनाये। जवाब में विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया की टीम 17.3 ओवर में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। यूनिक क्रिकेट क्लब आरा के समरेश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। समरेश सिंह ने 4 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट चटकाये। यह पुरस्कार अखलासपुर क्रिकेट क्लब के पूर्व खिलाड़ी रामाकांत कुमार सिंह ने प्रदान किया।
36
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
previous post