Saturday, August 9, 2025
Home Slider अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट : मुंबई ने झारखंड को हराया

अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट : मुंबई ने झारखंड को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। जयपुर में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में मुंबई ने झारखंड को 56 रनों से पराजित किया। झारखंड की यह लगातार दूसरी हार है। इसके पहले केरल ने चार विकेट से पराजित किया था।

शहर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले गए मैच में झारखंड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाये। सक्षम ने 37, अर्जुन तेंदुलकर ने 34, शम्स जाकिर ने 62, आशय सरदेसाई ने 43 और रुद्रा ने 17 रन बनाये। झारखंड की ओर से विवेकानंद तिवारी ने 35 रन देकर 2, शुभम कुमार सिंह ने 41 रन देकर 1, बालकृष्ण ने 35 रन देकर 2, अजय ने 32 रन देकर 2, अतुल ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में झारखंड की पारी 36.3 ओवर में 163 रनों पर सिमट गई। झारखंड के सलामी बल्लेबाज रोहित कुमार और विवेक कुमार अपना खाता नहीं खोल सके। दो शून्य पर आउट हुई। इसके बाद एक-एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते चले गए। इस ढहती पारी को थोड़ा खड़ा किया वह हैं अतुल, विनायक, विवेकानंद तिवारी और कुमार सूरज। कुमार सूरज ने 16, अतुल सिंह ने 63, विनायक विक्रम ने 31 और विवेकानंद तिवारी ने 18 रन बनाये। मुंबई की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने 33 रन देकर 2, सक्षम झा ने 17 रन देकर 6 और श्रेयस गौरव ने 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights