Sunday, February 22, 2026
Home Slider कोविड-19 के कारण अल्टीमेट टेबुल टेनिस लीग अगले साल तक स्थगित

कोविड-19 के कारण अल्टीमेट टेबुल टेनिस लीग अगले साल तक स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। टेबुल टेनिस की प्रोफेशनल लीग अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) को शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के कारण खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए अगले साल तक के लिये स्थगित कर दिया गया।

यह लीग पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार टोक्यो ओलंपिक के बाद 14 से 31 अगस्त के बीच भारत में होनी थी। तोक्यो ओलंपिक भी महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित किये गये हैं। यूटीटी को पहले अनिश्चितकाल के लिये स्थगित किया गया था लेकिन अब इसका आयोजन अगले साल होगा।

यूटीटी के सह प्रमोटर्स विता दानी और नीरज बजाज ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हमें खिलाड़ियों और अन्य हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े जोखिम से बचना चाहिए विशेषकर तब जबकि 2021 में ओलंपिक का आयोजन होना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर अब भी प्रतिबंध है और इसको लेकर स्पष्ट दिशानिर्देशों का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights